कवि को कहिये
चुप रहे
कविता कहने और सुनने की नौटंकी
कहीं और करे
ये मनोरंजन के शगल क्रांति के धोखे से
उन किसानों के घर घुस आये हैं
पिछले पूस जला दिए गए झोपड़े जिनके
जिन्हें थप्पड़ों लातों से मिलती रही पगार
जिनकी जात जिनका नाम
एक गाली है
कवि को कहिये
इस धोखे में ना रहे
कि वो कुछ बदल रहा है
अपने भांडों कि जमात के साथ
वो भी
आत्म प्रवंचना की सड़क पर चल रहा है
कवि को कहिये
बस सुने
पत्थर में सनी पुश्तों का शोर
उनके फेफड़ों की धौंकनी से बहती
गर्म हवा की सीटी
उनके पेटों में गलते कुदाल और हल
जहाँ से अब
बंदूकें बनेंगी
चुप रहे
कविता कहने और सुनने की नौटंकी
कहीं और करे
ये मनोरंजन के शगल क्रांति के धोखे से
उन किसानों के घर घुस आये हैं
पिछले पूस जला दिए गए झोपड़े जिनके
जिन्हें थप्पड़ों लातों से मिलती रही पगार
जिनकी जात जिनका नाम
एक गाली है
कवि को कहिये
इस धोखे में ना रहे
कि वो कुछ बदल रहा है
अपने भांडों कि जमात के साथ
वो भी
आत्म प्रवंचना की सड़क पर चल रहा है
कवि को कहिये
बस सुने
पत्थर में सनी पुश्तों का शोर
उनके फेफड़ों की धौंकनी से बहती
गर्म हवा की सीटी
उनके पेटों में गलते कुदाल और हल
जहाँ से अब
बंदूकें बनेंगी
Bahut achhi kavita...:)
प्रत्युत्तर देंहटाएंमेरे भाव भी कुछ ऐसे ही कहा करते हैं..
प्रत्युत्तर देंहटाएं