गुरुवार, 7 अगस्त 2014

-

मैं ढला करता हूँ हर शाम लम्हा दर लम्हा 
तुम्हारी शाम को कोई चिरागां और करे 

मैं फिर मिलूंगा तुम्हें सुबह के मुहाने पर 
ग़ैब सपनों की हिफाज़त कोई और करे 

मैं सर्दियों का लिहाफ हूँ बदरंग ओ ख़राब 
हसीं मौसमों की रंगत कोई और करे 
अपने सपनों का एक सिरा
मेरी तरफ दे दो

मुझको आने दो अपने ख्वाबों में 

-

सांस ठहरी रहेगी
जब तक तुम ठहरे रहोगे
इसकी ड्योढ़ी पर

इसको इंतज़ार  करना आता है
दिल की तरह ये बेताब नहीं होती  है
इसको पता है वक़्त कभी कम पड़ता
इसको पता है हम कभी कम नहीं पड़ते
बस होते नहीं हैं जब वो पल गुज़रता है
अपने पूरे ख़ुलूस के साथ

साँस लय पर चलती है
समझती है कि तबले की झोंक पे
उतरते चढ़ते
उसको अगली लहर मिलेगी
किनारे की  तरफ जाती

थाम कर चलना तुम मेरी सांस का हाथ
इसकी नब्ज़ तुम्हारी जुम्बिशों की आशना  है 


शुक्रवार, 25 जुलाई 2014

-

कुछ दिनों के बाद शायद
कुछ दिनों के पार शायद
इस धुंधलके के लिए
इतना भरोसा बस रहा

रात सूखी धूप से जल जल कर
सूखी रेत पर
आँखों में जो भर लिया था
उतना दरिया बस रहा

ये भी कट  जाएगी
खुद के लिए जो की मुक़र्रर
नींद से लड़ते लड़ते सुबह तक
तेरा चर्चा बस रहा



halaaton ke beech

ज़ुम्बिशों  के तहखाने में
एक हरारत तेरी रक्खी थी
आज  लगा यूँ
धूल झाड़  कर
छू  लूँ तुझको
जैसे पहली बार छुआ था

इन मौसमों में
मुहब्बत छुपा कर रखते हैं
ज़बान दबा कर रखते हैं 
दिल रखते हैं तहखानों में
सीने  में  सब्ज़ बहारों की राख रखते हैं

आहिस्ता आहिस्ता
बुझने के लिए 

बुधवार, 14 मई 2014

मेरे माज़ी का  दस्तख्त  हूँ  मैं 
अपने बुजुर्गों का  आखिरी चेहरा
अपने सपनों की  वसीयत हूँ मैं

अपनी पहचान में जुड़ा हूँ कुछ लोगोँ से
उनकी पहचान साथ रखता हूँ

शनिवार, 26 अप्रैल 2014

तुम बदल-बदल गए हो
तुम नये नये हो
तुम चुप चाप सुन लेते हो मेरा पागलपन

तुम कहाँ दूर चले गये हो

-------
हम झगड़ते क्यों नहीं हैं
क्या हम समझदारी की  आड़ में  जाने देँगे
एक दूसरे के शोर में डूबा हुआ मौका
सुनने का
के कितना दर्दनाक  है
दुनिया में अकेला हो जाना  

-

ये दिलफरेब रातें हैं
इनमें दूर
नहीं जाया करते

एक कम्बल के सिरहाने तक बांध लेते हैँ दुनिया
एक दूसरे की बाँहों में एक उमर काट देते हैं

ये तूफ़ान दो घड़ी भर है
हमको दूर जाना है 

सोमवार, 21 अप्रैल 2014

-

कहीं चनाब कोई
झूठ में भी
नहीं बहता

बस अनगिनत
सीढ़ियां
तहखाने हैं

उनमें रिसता
नालियों का पानी है

बस थोड़ी नींद है एक सच
और दूसरे के बीच

कुल मिलाकर
ये अपनी रोज़ की कहानी है 

बुधवार, 2 अप्रैल 2014

Well you never showed me the chain
You never
Showed me how to break it
Yet we came here
you and I

What does that make us